देशभर में आक्रोश और गुस्सा लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन/तक़ी मेहदी

*बल्दीराय/सुल्तानपुर*—–जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के विरोध में शनिवार को बल्दीराय मुख्यालय पर भाजपा मंडल महामंत्री नरेन्द्र अग्रहरि की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन कर व दीप जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी एवं 2 मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई । छात्रों ने आतंकवादियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

शहीद जवानों के प्रति वहां पर उपस्थित लोगों ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश जम्मू कश्मीर में पुलवामा में शहीद जवानों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है । श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री मुकेश अग्रहरि,राजधर शुक्ल, राम कृपाल यादव,घनश्याम मिश्र,वीरेंद्र तिवारी सत्य प्रकाश दूबे,समेत दर्जनों ग्रामवासी भी शामिल रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *