देवी हिंगलाज महोत्सव को लेकर कार्यकर्ताओ ने किया मंदिर परिसर में श्रमदान

[object Promise]
मुसाफिरखाना(अमेठी)। देवी हिंगलाज सेवा संस्थान और हिंगलाज सेवको ने शुक्रवार की सुबह स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम चलाया। सभी ने हिंगलाज धाम परिसर स्थित झाड़ियों की कटाई, छटाई के साथ ही वहां उगे खरपतवार और  घास की सफाई की। इस दौरान  कचरा भरकर फेका गया और मिट्टी को बराबर कर हिंगलाज मंच को दुरुस्त किया गया। संयोजक कृपाशंकर सिंह,अंजनी श्रीवास्तव, पुजारी पं शेष राम मिश्र,सर्वेश सिंह आदि ने हिंगलाज धाम परिसर स्थित झाड़ियों की कटाई, छटाई की। इसके साथ ही वहां पर उगे खरपतवार घास की सफाई कर मिट्टी पटवाने का कार्य भी किया।
27 जनवरी से 4 फरवरी तक कथा का है आयोजन-
 दादरा स्थिति देवी हिंगलाज मंदिर में अमृतमयी हिंगलाज महायज्ञ महोत्सव व संगीतमयी प्रबचन का अायोजन किया जा रहा है। यह कथा स्वामी अलोकानंद महाराज वृंदावन,सांध्वी गायत्री देवी अयोध्या धाम,शैल कुमारी जौनपुर,अनुपमा पांडेय,सान्ध्वीराधा देवी सिकंदराबाद,सुरेशानंद जी महाराज नैमिषारण्य सीतापुर के द्वारा संगीतमयी कथा का 27 जनवरी से 4 फरवरी तक रसपान कराई जाएगी। जिसको लेकर  मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने की अपील की। भक्तों को आयोजन समिति ने कार्यभार सौंप कर कार्यक्रम को अंतिम रूप देने को कहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *