देवरिया  में 11 निकायों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान समन्न, कुल 62.18 फीसदी मतदान

 
ड्रोन कैमरों की निगरानी में जिले में मतदान हुआ। प्रेक्षक के अलावे डीएम व एसपी लगातार मतदान केन्द्रो का जायजा लेते रहे। 

देवरिया कार्यालय

ब्यूरो- कामेश्वर पाण्डेय
रिपोर्ट- मन्नान अहमद
 
देवरिया,26 नवम्बर। जिले की 11 निकायों के लिए रविवार की सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हुआ। जिले में कुल 62.18 फीसदी मतदान पड़े I

जिले की नगर पालिका परिषद देवरिया और गौरा बरहज के अलावे नगर पंचायत गौरीबाजार, रामपुर कारखाना, मझौलीराज,भाटपाररानी, सलेमपुर, बरियारपुर, भटनी, लार और रुद्रपुर में लिए मतदान हुआ। 11 निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 145 और सभासद के 166 पदों के लिए 959 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे।वहीं जिले के कुल 2 लाख 71 हजार 603 मतदाताओं को इनके भाग्य का फैसला करना था। निर्धारित समय के अनुसार मतदान सुबह 7:30 बजे से शुरू हुआ।ठंड के कारण बूथों पर पहले दो घंटे में लाइनें काफी छोटी रहीं और मतदानकर्मी मतदाताओं की राह देखते नजर आए। सूरज चढ़ने के साथ मतदाताओं की लाइनें बड़ी होती गयी। जिलें के सभी मतदान केन्द्रो पर पुलिस बल के अलावे पीएसी व पैरा मिलेट्री फोर्स लगाई गई थी। मतदान केंद्रों पर मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नहीं होने से कुछ मतदाता काफी परेशान दिखे। एक मतदान केंद्र पर नाबालिग को एजेंट बने देख डीएम के निर्देश पर उसे हिरासत में ले लिया गया। कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में गड़बड़ी होने से मतदाता काफी परेशान दिखे।
 जिलें के दो नगर परिशदों सहित नौ नगर पंचायतों में मतदान का कुल 62.18 फीसदी रहा।जिसमें नगर पालिका परिषद देवरिया 49.64,गौरा बरहज 62 फीसदी, के अलावे नगर पंचायत गौरीबाजार71, रामपुर कारखाना65.1,मझौलीराज 57 ,भाटपाररानी62, सलेमपुर60,बरियारपुर 63, भटनी 70, लार 60.1 और रुद्रपुर 61.53 में फीसदी मतदान हुआ।इस तरह जिलें के दो नगर परिशदों तथा नौ नगर पंचायतों के 62.18 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सभी प्रत्याषियों के भाग्य का फैसला कर मतपेटिका में बन्द कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *