रिपोर्टर-राजेश मिश्रा
देवरिया ।. जिला चिकित्सालय देवरिया के इमरजेंसी वार्ड में प्रातः 08:00 बजे जाने पर सफाई व्यवस्था खानापूर्ति नजर आई।मरीजों व परिजनों के बैठने हेतु उपयोग में आने वाली कुर्सियों पर गंदगी फैली हुई मिली।कुर्सियों के नीचे भी पर्याप्त मात्रा में गंदगी थी।इमरजेंसी डिपार्टमेंट में अति गंभीर मरीज अपने आपातकालीन इलाज हेतु आते हैं।व्याप्त गन्दगियाँ कई संक्रमित बीमारियों का वाहक होती ।
एक तरफ सरकार के निर्देशों के अनुपालन में संचारी रोगों के नियंत्रण व रोकथाम का पखवारा मनाया जा रहा है वही जिला चिकित्सालय की गन्दगियाँ इसमें बाधक सिद्ध हो रही है।
मरीजों के इलाज के नाम पर भी खानापूर्ति ही हो रही है।बनकटा से आया हुआ एक मरीज अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहा कि मेरा ट्रैन से एक्सीडेंट हो गया है,मुझे आयी हुई चोटों से अत्यंत पीड़ा हो रही है।मुझे सर्जरी की सख्त जरूरत है।मेरा हाथ सुन्न होता जा रहा है,मुझे सर्जिकल वार्ड में भेजने के बजाय मुझे बाहर कर दिया गया है।उसने कहा कि मैं व मेरी बेचारी माँ रात से परेशान हैं,हम लोग गरीब है आखिर जाए तो कहां जाएं।ड्यूटी पर तैनात डॉ एच•एन•सिंह से जानकारी लेने पर उन्होनें कहा कि दिन भर सफ़ाई की व्यवस्था की जिम्मदारी हमारी नही है।
मरीज व मरीजों के परिजन आकर गंदगी फैला देते हैं।मरीजों के इलाज पर उन्होंने कहा कि रेफर्ड मरीज चले जाते है तथा ट्रैन दुर्घटना का घायल यह मरीज जाकर ओ पी डी में दिखाए जबकि मरीज चलने की स्थिति में नही था ।उसके शरीर से काफी रक्त बह चुका था।चिकित्सालयों में जब यह हाल रहेगा तो मरीजों का कौन होगा।
Leave a Reply