देखें विडियो: खाकीधारियों में जमकर चले लात घूंसे, सामने आयी यह वजह !

[object Promise]

बागपत । खाकी को शर्मसार करने वाली इस घटना का विडियो भी वायरल हुआ है। विडियो में दोनों खाकीधारी एक दूसरे पर चिल्लाते और भिड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों खाकीधारियों में शुरुआत बहस से हुई जो देखते ही देखते-देखते दोनो खाकी धारी एक दूसरे पर लात घूसे चलाने लगे। बड़ौत बाजार में मंडी गेट पर हुई इस घटना को देखने वालों की भीड़ लग गई।

यूपी के बागपत जिले में खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। आरटीओ द्वारा सीज किए गए एक कार की निगरानी को लेकर हुए विवाद में एक होमगार्ड और प्रांतीय रक्षा दल पीआरडी के जवान के बीच जमकर हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि दोनों खाकीधारियों के बीच पैसों के लेन देन को लेकर लात घूंसे चले।

इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। बड़ौत के सीओ आरके कुशवाहा ने बताया कि आरटीओ ने एक कार सीज की थी जिसे शनिवार को छोड़ दिया गया। कार होमगार्ड की निगरानी में थी। इस कार को प्रांतीय रक्षा दल के जवान ने मंड गेट पर रोक लिया। इसी मुद्दे पर दोनों खाकीधारी भिड़ गए। रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *