दूसरी बार करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में रात्रि विश्राम

दूसरी बार करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में रात्रि विश्राम

ग्रेटर नोएडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में आज दूसरी बार रात्रि विश्राम करेंगे। ग्रेनो की गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में उनके ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। यहां वह रात को जिला और महानगर इकाई के पदाधिकारियों से मिलेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस कार्यक्रम में मीडिया की एंट्री नहीं होगी। कल (2 मार्च) सुबह बॉटनिक गार्डन पर जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां लगभग 2 हजार लोगों को बैठने का इंतजाम होगा। मुख्यमंत्री के आगमन के संबंध में शनिवार को प्रशासन के अधिकारियों ने जीबीयू का दौरा किया। डीएम ने सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिले के कुछ सामाजिक संगठनों ने भी अधिकारियों से मुख्यमंत्री से मिलवाने की गुहार लगाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *