दुल्हन को देखते ही दूल्हे की निकल पड़ी चीख, सामने आया हैरान कर देने वाला मामला

दुल्हन को देखते ही दूल्हे की निकल पड़ी चीख, सामने आया हैरान कर देने वाला मामला

हरदोई । घटना जिले के अतरौली थाना इलाके की है। पांच दिन पहले पेंग के रहने वाले सूरज की शादी फत्तेपुर मजरा मडौली के रहने वाले पहाड़ी यादव ने बिहार में कराई थी। शुक्रवार को सूरज को पता चला कि उसकी पत्नी महिला नहीं बल्कि थर्ड जेंडर है।

इसके बाद सूरज ने पहाड़ी से संपर्क किया और उसे अपनी पत्नी की सच्चाई के बारे में बताया। इसी बात को लेकर सूरज और पहाड़ी में विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ा तो सूरज ने अपना तमंचा निकालकर पहाड़ी पर फायर कर दिया। इसके बाद पहाड़ी गांव की ओर भागने लगा तभी सूरज ने उस पर दूसरी गोली दाग दी।

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के अतरौली थाना इलाके में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। शादी के बाद पत्नी थर्ड जेंडर निकली तो युवक ने शादी कराने वाले बिचैलिए को गोली मार दी। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उनकी हालत गंभीर है।

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पहाड़ी को अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, वह फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *