रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर। उप जिलाधिकारी प्रिया सिंह नायब तहसीलदार अमरनाथ पाल थाना इंचार्ज आकाश सिंह ने क्षेत्र की बाजारों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का निरीक्षण करते हुए कहा कि विसर्जन जुलूस में डीजे बजाने पर रोक लगी है उन्होंने विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी कि शांतिपूर्वक प्रतिमा का विसर्जन करें थाना इंचार्ज आकाश सिंह ने कहा कि विसर्जन जुलूस में कोई भी व्यक्ति असलहा लेकर नहीं चलेंगे कोई मादक पदार्थ शराब का प्रयोग कर के जायेंगे तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी उप जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्गा मूर्ति का विसर्जन कोई भी कार्यकर्ता पुल के ऊपर से ना करें गोमती पुल के नीचे दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन की सारी व्यवस्था की गई है।
थाना इंचार्ज बल्दीराय आकाश सिंह ने कहा की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन गोमती नदी के प्रवाह में नहीं किया जाएगा विसर्जन के लिए गोमती नदी के किनारे तालाब की खुदाई करवाई जायेगी जिसमे गोमती का जल प्रभावित होगी उसी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन करवाया जाएगा प्रशासन माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन कर रहा है
Leave a Reply