[object Promise]
ब्यूरो चीफ- कामेश्वर पाण्डेय
रिपोर्टर- मन्नान अहमद
देवरिया । आज देवरिया के बैतालपुर में उस कोहराम मच गया जब एक छात्रा की स्कूल की दीवाल गिरने मौत हो गयी।घटना की सूचना मिलते ही परिजन स्कूल पहुंच गए और स्कूल प्रबन्धन पर लापरवाही और मजबूत दीवाल न बनवाने का आरोप लगाते हुए घण्टो सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। मिली जानकारी के अनुसार देवरिया के बैतालपुर के ग्राम धतूरा ख़ास थाना गौरीबाजार निवासी संतोष मिश्रा की 7 वर्षीय पुत्री हर्षिता बैतालपुर स्थित कैरियर एकेडमी में यूकेजी की छात्रा थी।
[object Promise]
आज सुबह जब वह जैसे ही स्कूल के गेट से अंदर जा रही थी कि त्यों ही बाउंड्री का दियाल उसके ऊपर गिर गयी और वह दीवाल के नीचे दब गई। यह देख स्कूल के लोग आनन फानन में चिकित्सालय ले गए तब तक बहुत देर हो चुकी थी चिकित्सको के अनुसार हर्षिता की मौत चिकित्सालय पहुंचने के पहले ही हो चुकी थी।
[object Promise]
इसकी जानकारी होते ही परिजन भी पहुच गये और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वैतालपुर- गोरखपुर मार्ग को घण्टो जामकर स्कूल प्रबंधन की खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे।इस बात की जानकारी होने पर एएसपी,एडीएम व सीओ पहुँच गये।किसी तरह लोगो को समझ बुझाकर जाम हटवाया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
Leave a Reply