वर्षा बर्मा
लखनऊ । दिनांक 22 नवंबर 2019 को दिव्य सेवा फाउंडेशन और एक कोशिश ऐसी भी के माध्यम से लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान गोमती नगर लखनऊ में भर्ती कैंसर पीड़ित मरीजों के परिवार जो रैन बसेरा या सड़कों पर रहने को मजबूर हैं ऐसे 30 परिवारों को राशन और फल वितरित किया गया आप भी इस पुनीत सेवा में भागीदार बन सकते हैं जिस भी वस्तु का सहयोग करना चाहे 30 परिवारों हेतु लाकर अपने हाथों से हमारे साथ मिलकर गरीब कैंसर पीड़ितों की मदद कर सकते हैं हमारे माध्यम से प्रत्येक शुक्रवार को 30 कैंसर पीड़ित को प्रत्येक को 2 किलो आटा 1 किलो चावल आधा किलो अरहर की दाल आधा किलो चीनी 200 ग्राम चाय की पत्ती 200ml सरसों का तेल एक बिस्किट का पैकेट एक नमकीन का पैकेट वितरित करने की सेवा की जाती है।

प्रत्येक शुक्रवार 30 कैंसर पीड़ित परिवारों को राशन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी की सेवा हमें प्रदान की है । फल वितरण का सहयोग मेरी आंटी Nirmal Kanta महाजन जी द्वारा किया गया था। राशन में हमारे सहयोगी हैं VIP copies विकास भाटिया संजय अरोड़ा जे एस परमार जी ओम जी मलय अग्रवाल लवली भैया उर्फ विनोद खन्ना विभा सिंह आशीष अग्निहोत्री दीपक तंखा डॉ ओ पी श्रीवास्तव जी आर एस गुप्ता जी और आप सभी जन।

ऐसे ही किसी भी सच्ची सेवा के लिए कोई घायल लाचार बीमार हो इलाज ना हो पा रहा हो किसी के घर में खाने को अनाज ना हो छात्र जो पढ़ना चाहे पढ़ाई के साधन उपलब्ध ना हो मानसिक दिव्यांग महिलाएं जो सड़कों पर घूमती मिले बुजुर्ग जो अकेले रहते हो उन्हें किसी भी प्रकार की कोई भी आवश्यकता हो लावारिस शव जिनका दाह संस्कार ना हो पा रहा हो हमसे संपर्क करें हम मदद करने की कोशिश करेंगे संपर्क करें एक कोशिश ऐसी भी चेयर पर्सन Versha Verma 831 819 3805 दिव्य सेवा फाउंडेशन अध्यक्ष दीपक महाजन 94 50 111 567
Leave a Reply