दिव्यांगों को राष्ट्रीय स्तर के पहचान पत्र प्रदान कराने हेतु बनाये जाएंगे यू. डी. आई. डी. कार्ड।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।। विकास अधिकारी प्रभूनाथ ने बताया कि दिव्यांगजनों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्रदान करने तथा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु जनपद के समस्त दिवयांगजनों की यूनिक डिसऐबिलटी आईडी कार्ड बनाये जाने हेतु यू0डी0आई0डी0 कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है,

इस कार्यक्रम में दिव्यागों के यूनिक आई0डी0 कार्ड बनाये जायेगे जिससे दिव्यांगजनों का अधिक प्रमाण-पत्रों को साथ रखने की आवश्यकता नही होगी, अपितु मात्र यूनिक आई0डी0 कार्ड के माध्यम से ही दिव्यांगज समस्त योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेगें। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन अपने समस्त अभिलेखों सहित जन सुविधा केन्द्रों पर उपस्थित होकर वेबसाइट … पर अपना अपना पंजीकरण कराकर यूनिक आई0डी0 कार्ड अवश्य बनवा लें जिससे कि उन्हें सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से आच्छादित किया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *