लखनऊ। वे टू सक्सेज फाउंडेशन संस्था ने दिव्यांगजनो को ट्राई साइकिल और गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षण सामग्री का वितरण किया।आपको बता दें संस्था आये दिन आयोजन कर दिव्यांगजनो और गरीब बच्चों की जरुरतो को पूरा करती है। संस्था के अध्यक्ष शफीक सलमानी ने बताया कि महानगर में कार्यक्रम करके करीब एक दर्जन विकलांगो को ट्राई साइकिल और लगभग सौ गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि वे टू सक्सेज संस्था शिक्षा व अन्य क्षेत्रो में निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि हमारी यह कोशिश है कि देश का हर बच्चा साक्षर हो साथ ही दिव्यांगजनो को भी उनके जरुरत के उपकरण मिल सके जिससे उनको भी समाज में उच्च स्थान प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीडीओ लखनऊ मनीष बंसल मौजूद रहे उन्होंने अपने सम्बोधन में बच्चों और दिव्यांगजनो के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष शफीक सलमानी ,उपाध्यक्ष मो सालिक सलमानी ,सचिव मो मेराज आलम ,मो साहिल सलमानी कोषाध्यक्ष के अलावा राजन बारी,हरीश चंद्र लोधी आदि लोग मौजूद रहे।
Leave a Reply