मुरादाबाद । मूंढापांडे थानाक्षेत्र के लालाटीकर निवासी राम सिंह के दो पशु चोरी हो गए थे। मंगलवार सुबह मूंढापांडे थाने के रौड़ा चौकी इंचार्ज नरेश कुमार अपने साथी दरोगा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वह रामपुर जनपद के चकफेरी गांव में बाइक से पहुंचे। यहां से वह पैदल लालटीकर गांव जा रहे थे। इस गांव तक पहुंचने के लिए बीच में नदी पड़ती।
मूंढापांडे थाने के दो दरोगा नाव से नदी किनारे तक पहुंचने के लिए गांव के ही एक युवक के कंधों पर सवार हो गए। नदी किनारे से नाव तक जाने के रास्ते में थोड़ा दलदल था और उन्हें उस दलदल को पार करना था।
जूते खराब न हों और पैरों को भीगने से बचने के लिए उन्होंने एक युवक को अपने पास बुलाया और उसके कंधे पर बैठकर नाव तक पहुंचने के लिए और नदी का किनारा पार करने के लिए ऐसा ही दूसरे दरोगा ने भी किया। ।
एक ग्रामीण ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया था। इसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ हाईवे को दे दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे रविंदर गौड़ ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply