दरोगा की 16 वर्षीय बेटी से इंस्पेक्टर और कांग्रेसी नेता के बेटों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

[object Promise]

कानपुर, । बाबूपुरवा निवासी दरोगा की पत्नी के मुताबिक 11वीं में पढ़ने वाली उनकी बेटी मंगलवार सुबह क्रिसमस के अवसर पर अपनी सहेली संग नजीराबाद घूमने गई थी। आरोप है कि बेटी का दोस्त जौनपुर निवासी अनुराग यादव उसे बहला फुसला कर अपने साथ आभा अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट में ले गया। वहां अनुराग ने अपने साथियों गाजीपुर के शुभम यादव, भदोही के जैकी दुबे और गोरखपुर के अभिषेक के साथ मिलकर बेटी से दुष्कर्म किया। अनुराग के साथी वहां पहले से मौजूद थे। कानपुर में आभा अपार्टमेंट में एक दरोगा की 16 वर्षीय बेटी से उसके दोस्त ने साथियों संग सामूहिक दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे बाबूपुरवा थाने के सामने फेंककर भाग निकले। घर पहुंचकर बेटी ने मां को आपबीती बताई। इसके बाद गंभीर हालत में उसे यशोदा नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

किशोरी की मां ने चारों आरोपियों के खिलाफ काकादेव में एफआईआर दर्ज कराई है। तीन आरोपी बीटेक छात्र और एक बीबीए छात्र है। पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों में दो इंस्पेक्टर के बेटे और एक कांग्रेसी नेता का बेटा है। एसएसपी अनंत देव और एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने अपार्टमेंट पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

इसके बाद आरोपी देर रात बेहोशी की हालत में बेटी को बाबूपुरवा थाने के सामने फेंक कर भाग गए। होश आने पर बेटी घर पहुंची उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद फिर बेहोश हो गई। सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर काकादेव पुलिस ने चारों आरोपियों को आभा अपार्टमेंट से दबोच लिया। इसके बाद फॅारेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। मौके से खून से सनी चादर और शर्ट मिली है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है।

इसके बाद पुलिस ने फ्लैट में अपना ताला डाल दिया। सीओ स्वरूपनगर देवेंद्र कुमार के मुताबिक मां की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी अनुराग मूलरूप से गोनाली चंदवाक, जौनपुर का रहने वाला है।

उसके पिता अवधेश यादव देवरिया में पुलिस इंस्पेक्टर हैं। अनुराग कानपुर विश्वविद्यालय से बीटेक थर्ड ईयर का छात्र है। अनुराग ने पुलिस को बताया कि दो माह पहले सोशल साइट पर छात्रा से दोस्ती हुई थी। मंगलवार दोपहर वह उससे मिलने के लिए फ्लैट पर आई थी। दोपहर बाद करीब 3.30 बजे वह उसे झकरकटी बस स्टैंड के पास छोड़कर चला आया था।

मंगलवार देर रात सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली थी। चारों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में मामला प्रेमप्रसंग का प्रतीत हो रहा है। एक आरोपी के मोबाइल से छात्रा की बातचीत की पुष्टि हुई है। मैसेज भी मिले हैं। जांच के बाद ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
संजीव सुमन, एसपी पश्चिम

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *