कौशांबी। सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्हरौली मजरा बसांवनपुर गांव में 4 दबंगों ने ग्राम सभा भूमि मे मिट्टी डालकर कब्जा कर रहे हैं। जिसकी शिकायत की गई है । बसांवनपुर गांव के ग्राम सभा भूमि नंबर 967 (क) आबादी नंबर 600 11.4 पर गांव के ही शिव शंकर व शिवलाल शिव मूरत सुरेश पुत्र गंण जगन्नाथ पाल जेसीबी से मिट्टी खोद वाकर आबादी भूमि को पाट रहे हैं l शिकायत पर पहुंची कोखराज पुलिस चौकी इंचार्ज सुबे दार बिन्द शहजादपुर रोक दिया फिर भी रात में दबंगों द्वारा मिट्टी डालने का काम जारी रहा है। हल्का लेखपाल मुमताज अहमद को सूचित कर गांव वालों ने मौके के घटनास्थल पर अवगत कराया है। घटना स्थल पर पहुंचकर लेखपाल ने तरह तरह की बातें बताते हुए। बताया गया और दबंगों को कहा भी गया की आबादी से मिट्टी को तत्काल हटाया जाए ।
वहीं सूचना पर पहुंचे मीडिया प़त्रकार ने हल्का लेखपाल मुमताज अहमद से पूछताछ की गई तो यह बताया गया की आबादी की भूमि है ।और यहां से मिट्टी को तत्काल हटवाने की बात कही । आबादी की भूमि को सुरक्षित रहने दें हल्का लेखपाल मुमताज अहमद ने पत्रकारों से यह बात बता कर चले गए। परंतु मुझिलका बयान सुना कर गांव वालों को सन्तुष्ट किया वहीं लोगों का कहना है। कि मिट्टी को यहां से तत्काल हटवाया जाए। दबंगों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो कुछ भी हो सकता है ।इसका जिम्मेदार राजस्व विभाग होंगे गांव के लोगों ने बताया की ऐसा ग्राम सभा की भूमि पर हल्का लेखपाल व ग्राम प्रधान को सांठगांठ कर कई तलाबी वह भूमि आबादी को मोटी मोटी रकम लेकर जमीन को बेच दिया गया है।
ऊपर के अधिकारियों को गुमराह बातें बताकर या आश्वासनिक रिपोर्ट देकर कब्जा दिया जाता है । जैसे 965 तालाबी नंबर में मकान बनवाया गया है । जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है । ग्राम सभा की बम्हरौली में काफी ग्राम सभा की भूमि को हल्का लेखपाल व ग्राम प्रधान मिलीभगत से मोटी मोटी रकम लेकर डकारते तक नहीं है ।और गांव के व्यक्ति अपनी फरियाद लेकर अधिकारियों के पास जाकर न्याय की गुहार लगाती है ।परंतु फरियादों को न्याय नहीं मिलता है। ग्राम पंचायत बम्हरौली की ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा या निर्माण का कार्य नहीं रुक रहा है। हल्का लेखपाल व ग्राम प्रधान की मिली भगत से गांव में काफी तांडव मचा हुआ है। ।जिस भूमि पर मिट्टी डाली गई है। वह यथा स्थित कायम है ।ग्रामसभा बम्हरौली की भूमि को हल्का लेखपाल व ग्राम प्रधान मिलीभगत के कारण लोगों से मोटी मोटी रकम लेकर बेंच दिया जाता है। यह हल्का लेखपाल व ग्राम प्रधान का न्याय है। जिसका वीडियो वायरल है।
Leave a Reply