दबंगो द्वारा चकरोड पर किये गए कब्जे को सांसद की शिकायत पर प्रशासन ने की पैमाइश

[object Promise]
तहसील अमरिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत दियोरनिया में नरेगा योजना के अंतर्गत बनाए गए चकरोड पर दबंग खेत मालिकों ने अपनी दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया है जिसकी शिकायत पीलीभीत सांसद वरुण गांधी से की गई जिस पर सांसद वरुण गांधी कार्यालय से तहसील प्रशासन को समस्या का समाधान कराने को निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में आज तहसील अमरिया के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तहसील प्रशासन की एक टीम ने गांव में पहुंचकर चकरोड की पैमाइश की है। ताजा मामला जनपद पीलीभीत कि तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम देवरानियां का है जहां पर नरेगा योजना के अंतर्गत बनाए गए चकरोड को गांव के ही महेंद्र पाल पुत्र हीरालाल,हीरालाल पुत्र निम्मी,नत्थू लाल पुत्र निम्मी,दयाराम,बुद्धसेन पुत्रगण लालता प्रसाद तथा सोमवती पत्नी संतराम ने चकरोड को अपने खेतों में जोत कर मिला लिया था।
[object Promise]
दबंगो द्वारा चकरोड पर किये गए कब्जे को सांसद की शिकायत पर प्रशासन ने की पैमाइश

जिसकी शिकायत गांव के ही शान्ति स्वरूप पुत्र हरिराम ने आला अधिकारियों तक से की मगर उसकी शिकायतों पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई और ना ही चकरोड कब्जा मुक्त कराया गया।थक हार कर शान्ति स्वरूप ने पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी से अपनी गुहार लगाई जिस पर सांसद वरुण गांधी के कार्यालय से उप जिलाधिकारी अमरिया को निर्देशित किया गया की कि समस्या का शीघ्र ही समाधान करवाया जाए,जिसके फलस्वरूप आज उप जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील अमरिया की संयुक्त टीम ने देवरानियां गांव में पहुंचकर दबंगों द्वारा कब्जायुक्त चकरोड की पैमाइश की गयी है।

[object Promise]
दबंगो द्वारा चकरोड पर किये गए कब्जे को सांसद की शिकायत पर प्रशासन ने की पैमाइश

तहसील प्रशासन की टीम ने सभी तरह से नक्शे के अनुसार नापजोख कर चकरोड की पैमाइश की है।हालांकि पैमाइश के दौरान तहसील प्रशासन की टीम पर दबाव भी पड़ा मगर संयुक्त टीम ने अपने विवेक के आधार पर निष्पक्षता के साथ चकरोड की पैमाइश की है।

उक्त प्रकरण पर मीडिया के द्वारा जानकारी लेने पर टीम में शामिल कानूनगो छेदालाल गंगवार ने  मीडिया को बताया है उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चकरोड का पैमाइश किया गया है पैमाइश के दौरान ही चकरोड को चिन्हित किया गया है शीघ्र ही अधिकारियों के निर्देश पर नरेगा के द्वारा कार्य कराकर चकरोड का निर्माण कराया जाएगा। तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम में कानूनगो छेदालाल गंगवार,लेखपाल तेजपाल गंगवार,तेज बहादुर गंगवार प्रथम तथा तेज बहादुर गंगवार लेखपाल द्वितीय और हल्का लेखपाल मुकेश गंगवार आदि शामिल रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *