फर्रुखाबाद। अपने मामा की दुकान पर बैठे युवक को दबंगों नें गोली मार हत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया। मौके से एक को भीड़ ने दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सौपा। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला तलैया लेंन निवासी 19 वर्षीय शाहिल मुम्बई में एक जींस की फैक्ट्री में काम करता है। शाहिल ने बताया कि वह बीते गुरुवार को मुम्बई से घर आया था।
सोमबार की शाम वह जिला अस्पताल रोड पर अपने मामा सलीम निवासी इमामबाड़ा फतेहगढ़ की पंचर की दुकान पर बैठा था। शाहिल के अनुसार उसी दौरान सिबिल लाइन निवासी आर्यन स्कूटी पर सबार होकर आया और उसनें फोन करके अपने दो साथियों को भी बुला लिया। अचानक आर्यन ने उसके पेट में गोली मार दी। गोली लगने से शाहिल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। वही प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि एक आरोपी को पकड़ा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
Leave a Reply