थाने में छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की के पहनावे को लेकर कस रहे पुलिस वाले तंज, प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया वीडियो

[object Promise]

लखनऊ । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला और कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें एक लड़की पुलिस वालों के सामने बातचीत करती दिखाई दे रही है। वह बार-बार पुलिस से शिकायत दर्ज करने को कह रही है, लेकिन पुलिस वाले उसके पहनावे को लेकर उस पर तंज कस रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने लिखा कि छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की के साथ थाने में इस तरह का व्यवहार हो रहा है। एक तरफ उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे, दूसरी तरफ कानून के रखवालों का ये बर्ताव। महिलाओं को न्याय दिलाने की पहली सीढ़ी है उनकी बात सुनना।

 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि उप्र में भारी बारिश के चलते कई जगह से लोगों की मृत्यु और काफी नुकसान होने की दुखद जानकारी मिली है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। उप्र सरकार से अपील है कि बारिश के मद्देनजर प्रदेश में आमजनों के लिए राहत व बचाव के कार्य चुस्ती से करवाए जाएं।

प्रियंका गांधी उप्र सरकार पर लगातार हमला कर रही हैं। प्रियंका ने इससे पहले कहा था कि उप्र में अपराधियों की हरकतें चरम पर हैं, जबकि सरकार इससे जुड़े सवालों पर झूठ बोल रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *