मौकै पर जाकर करें शिकायतों का निस्तारण…… डीएम
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। शासन के निर्देश पर जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आज थाना समाधान दिवस का आयोजन जनपद के सभी थानों में किया गया। जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने थाना जायस में पहुंचकर जन शिकायतें सुनी तथा निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। थाना दिवस में 06 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर अधिकांश शिकायतों का निस्तारण किया जाना चाहिए जहां तक संभव हो सके समझौते के आधार पर आपसी विवाद निपटाए जाएं। थाना समाधान दिवस के दौरान हनिफुन निशा पत्नी मो. नसीम निवासी मीरामऊ थाना जायस ने जिलाधिकारी से पडो़सी मो. समीम द्वारा मारपीट करने शिकायत किया, जिस पर डीएम ने तत्काल मौकै पर पुलिस फोर्स भेजकर मामले का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मामूली विवाद होने के बाद पीड़ित सीधे थाना स्तर पर ही शिकायत लेकर पहुंचता है, लिहाजा यहीं पर दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि थाने में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात सुनी जानी चाहिए। थाना समाधान दिवस के अवसर पर तहसीलदार तिलोई श्रद्धा सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष मदनपाल सहित कानूनगो व लेखपाल मौजूद रहे।
Leave a Reply