ब्युरो चीफ़:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर।।जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने शनिवार को थाना गोसाईगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर प्राथमिकता के साथ निस्तारण का निर्देश राजस्व/पुलिस विभाग के अधिकारियों दिये तथा विभिन्न अभिलेखों का भी निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने गोसाईगंज थाने में पहुंच कर थाना समाधान पंजिका का निरीक्षण किया और थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि थाने पर आये फरियादियों के प्रति पू। एवं महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा।उप निदेशक कृषि द्वारा चीनी मिल कर्मियों की मांग पर डीएम से वार्ता कर हड़ताल समाप्त कराया।जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि के निर्देशानुसार उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार शाही की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण भी मौके पर कराया गया।उप निदेशक कृषि को भोला सिंह, हृदय राम वर्मा, अमित कुमार शुक्ल आदि ने किसानों की समस्याओं सहित चीनी मिल कर्मियों के लंबित वेतन के भुगतान एवं किसानों के गन्ना खरीद एवं भुगतान आदि के सम्बन्ध में किसान दिवस के दौरान बताया।।
किसान दिवस के उपरान्त उप निदेशक कृषि द्वारा अपना सार्थक प्रयास कर जिलाधिकारी से चीनी मिल कर्मियों की मांगों के सम्बन्ध में वार्ता कर के हड़ताल समाप्त कराये जाने की घोषणा सम्बन्धित द्वारा की गयी और हड़ताली कर्मचारी अपने-अपने काम पर लग गये। जिलाधिकारी ने कहा कि उनकी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में शासन से वार्ता कर उनके समस्याओं का निदान प्राथमिकता से कराया जायेगा।किसान दिवस में उप निदेशक कृषि द्वारा बताया गया कि जनपद में किसानों के लिये खाद एवं उर्वरकों व कीटनाशक दवाओं की कोई कमी नही है। किसानों की मुख्य समस्या गन्ना खरीद की है, जिसका निस्तारण उनके द्वारा कराया गया। उन्होंने किसानों को सोलर पावर पम्प लगाने के सम्बन्ध विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना का लाभ ‘‘पहले आओ पहले पाओ‘‘। उन्होंने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि जनपद के लघु एवं सीमान्त कृषक अपना आधार कार्ड एवं खाता संख्या अपने क्षेत्रीय लेखपाल को यथाशीघ्र उपलब्ध करा दें, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभांवित कराया जा सके।
Leave a Reply