अमेठी। जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने थाना संग्रामपुर में समाधान दिवस के दौरान समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समाधान दिवस के दौरान आये सम्पर्ण मामलों का निस्तारण करने मे विलम्ब न हो इसके लिये आये मामलो को गम्भीरता से लेते हुये उसका निस्तारण त्वरित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का निस्तारण अभी तक नहीं हो सका उन्हें भी जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नम्बर के साथ-साथ उनके मामलों को भी अंकित किया जाए और जल्द से जल्द मामलों के निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ।
उन्होंनें राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्रों की शिकायत का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करना सनिश्चित करें।समाधान दिवस के दौरान थाना संग्रामपुर में कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम में मौके पर भेजकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि थाना दिवस पर प्राप्त मामलों के निस्तारण के लिए मौकें पर जाए और सही तथ्यों के आधार पर जांच कर मामलों को यथा शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि किसी भी थानें में निस्तारण लापरवाही की शिकायत पाई गयी तो संबंधित पुलिस कर्मी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इसके बाद जिलाधिकारी ने थाने का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अपराधों की संख्या में वृद्धि हुई है जिस पर उन्होंने थाना प्रभारी को चेतावनी देते हुए कहा कि मामलों का निस्तारण तत्काल किया जाए तथा अपराध को रोकने का प्रयास किया जाए। समाधान दिवस के दौरान तहसीलदार अमेठी, थाना प्रभारी सहित राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल मौजूद रहे।
Leave a Reply