थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा 02 शातिर चोर गिरफ्तार । उनके कब्जे से चोरी की 45 शीशी देशी शराब तथा 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूषकान्त राय व विश्वनाथ यादव प्रभारी निरीक्षक संग्रामपुर के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री हरिश्चन्द्र यादव मय हमराह देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित वारण्टी क्षेत्र में मौजूद थे । मुखबिर की सूचना पर दिनाँक 29/30.07.19 को समय करीब 01.15 बजे रात्रि को दो संदिग्ध व्यक्तियों को धीरज लाल मिश्रा की बाग ग्राम गडेरी के पास से घेर कर आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में एक ने अपना नाम विशाल मिश्रा व दूसरे ने आशीष दूबे बताया । उनके कब्जे से एक पेटी में 45 शीशी देशी शराब तथा विशाल मिश्रा की तलाशी से 01 अदद तमन्चा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । बरामद शराब के सम्बन्ध में पूछ-ताछ किया गया तो अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हंसराज सिंह नि0 रामगढ़ थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी के शराब के ठेके से चोरी करना बताया । पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही व बरामदगी का विवरण निम्न हैः-
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1. विशाल मिश्रा पुत्र अयोध्या प्रसाद नि0 ग्राम वाल का पुरवा गडेरी थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
2. आशीष दुबे पुत्र राजाराम दूबे नि0 दुबान का पुरवा गडेरी थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
बरामदगीः-
1. एक पेटी में 45 शीशी देशी शराब व 1000 रूपये नकद ।
2. 01 अदद तमन्चा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
1. मु0अ0स0 218/19 धारा 457/380/411 भादवि थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
2. मु0अ0स0 220/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
3. मु0अ0स0 221/19 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
4. मु0अ0स0 222/19 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी । (बनाम आशीष दूबे जिलाबदर) ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-उ0नि0 श्री हरिश्चन्द्र यादव थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
2-हे0का0 विजयभान सिंह थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
3-हे0का0 हामिद अली थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
4-हे0का0 राजबहादुर यादव थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
5-का0 कमल रावत थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
6-का0 संजीव कुमार यादव थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *