थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा 50 ग्राम अवैध मार्फीन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।

थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा 50 ग्राम अवैध मार्फीन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई राज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार वर्मा मय हमराह चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, तलाश वांछित क्षेत्र में मौजूद थे | मुखबिर की सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को अकबरगंज रेलवे स्टेशन इन्हौना के पास से समय करीब 06:40 बजे सुबह आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया | पूछने पर अपना नाम प्रदीप कुमार बताया । तलाशी से कुल 50 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद हुआ |

थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा 50 ग्राम अवैध मार्फीन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही व बरामदगी का विवरण निम्न है-
गिरफ्तार किये गए अभियुक्त का नाम व पता
प्रदीप कुमार पुत्र बुद्ध प्रकाश नि0 सराय आलम थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
बरामदगी
50 ग्राम अवैध स्मैक ।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
मु०अ०स० 138/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी |
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार वर्मा थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।
2. हे0 का0 इंद्रपाल सिंह थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।
3. हे का बृजेश राय जनपद अमेठी थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *