थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा 20 हजार का ईनामिया व डबल मर्डर का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियो की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 20.10.2019 को भरत उपाध्याय मय हमराह द्वारा मु0अ0स0 194/19 धारा 302/120B/352/504/307 भादवि में वांछित अभियुक्त मुनव्वर अली पुत्र गफ्फार अली निवासी गोयन थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी को बाद पूछताछ थाना शिवरतनगंज में ही समय 06:30 प्रातः बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निसानदेही पर गोयनगाँव की सीमा पर धान के खेत से आलाकत्ल 01 अदद कुल्हाड़ी व 01 अदद बड़ी चाकू बरामद किया गया । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 04.10.2019 को वादिनी श्रीमती सबरून निशा ने थाना शिवरतनगंज में लिखित तहरीर दिया कि मेरे पिता वाजिद व माँ शमीना को मुनव्वर व आदि ने चाकू व कुल्हाड़ी से सम्पत्ति हड़पने के नियत से हत्या कर दिया । जिस सम्बन्ध में थाना शिवरतनगंज में मु0अ0सं0 194/19 धारा 302/120B/352/504/307 भादवि थाना शिवरतनगजं जनपद अमेठी बनाम मुनव्वर अली, अजीज व शकील पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *