[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियो की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज को उ0नि0 गिरिजेश प्रताप नारायण मिश्र मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 187/19 धारा 41/411/431/419/420/ भादवि में वांछित अभियुक्त विकास उपाध्याय पुत्र राजेंद्र उपाध्याय नि0 भावापुर मजरे गुडरी थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी को चित्थर शाह बाबा मजार के सामने ग्राम सेमरौता के पास समय 05:30 बजे शाम को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से 01 अदद तमंचा 12 बोर, 03 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व चोरी के 04 अदद एटीएम कार्ड बरामद हुआ । विधिक कार्यवाही की गई।
Leave a Reply