रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना/तिलोई संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज को उ0नि0 श्रीपति यादव थाना मोहनगंज मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 58/2020 धारा 380 भादवि में वांछित अभियुक्त विजयभान पुत्र रामकेवल लोध नि0 पूरे राजा मजरे बारकोट थाना मोहनगंज को लालगंज चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद एलईडी टीवी बरामद हुआ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
विजयभान पुत्र रामकेवल लोध नि0 पूरे राजा मजरे बारकोट थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
बरामदगी–
01 अदद चोरी की एलईडी टीवी
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही–
मु0अ0सं0 58/2020 धारा 380,411 भादवि थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
गिरफ्तार करने वाली टीम–
- उ0नि0 श्रीपति यादव थाना मोहनगंज जनपद अमेठी
- का0 सोनू थाना मोहनगंज जनपद अमेठी
- का0 संजीव खरवार थाना मोहनगंज जनपद अमेठी
Leave a Reply