थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा कम्प्यूटर मॉनीटर,व मोबाइल संबंधित सैकड़ों सामान के साथ, 02 शातिर चोर गिरफ्तार

[object Promise]
रिपोर्ट सैय्यद मकसुदुल हसन

अमेठी। प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि मंगलवार की रात्रि में वादिनी श्रीमती सियालली पत्नी रामकुमार नि० कस्बा तिलोई थाना मोहनगंज के घर/दुकान में चोरी हो जाने के सम्बन्ध में वादिनी के तहरीर पर थाना मोहनगंज पर मु०अ०स० 33/19 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया था । जिसके शीघ्र खुलासे हेतु प्रभारी पुलिस अधीक्षक बी०सी०दूबे द्वारा क्षेत्राधिकारी तिलोई व प्रभारी निरीक्षक मोहनगंज धीरेन्द्र कुमार सिंह को कड़े निर्देश निर्गत किये गये थे । जिस क्रम में बीते बुधवार को उ०नि० सत्यप्रकाश मय हमराह चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, तलाश अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद थे ।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति सेमरौता रोड पर चोरी के माल को बेचने को लेकर आपस में बात कर रहे हैं । इस सूचना पर सेमरौता रोड पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए समय करीब 03:05 बजे रात्रि पकड़ लिया गया । पूछने पर एक ने अपना नाम बब्लू उर्फ़ आसिफ व दूसरे ने रमजान बताया । पूछताछ करने पर बताया कि आज और कल की रात्रि में अपने दो और साथियों 1. सलमान, 2.नियाज के साथ मिलकर श्रीमती सियालली पत्नी रामकुमार नि० कस्बा तिलोई थाना मोहनगंज के घर/दुकान में चोरी कर माल को अपने घर में छुपाये जाने की बात स्वीकार की ।

पकड़े गये अभियुक्तों की निशानदेही पर अभियुक्त रमजान के घर से 02 अदद लैपटाप,04 अदद कम्प्यूटर मॉनीटर, 04 अदद की बोर्ड, 05 अदद माउस, 01 एक्शटेन्शन कार्ड, 46 मोबाइल स्क्रीन गार्ड, 34 मोबाइल कवर, 10 अदद कनेक्टर लीड, 10 अदद ईयर फोन, 10 अदद मोबाइल बैट्री, 03 अदद मोबाइल चार्जर, 09 पीस कार्ड रीडर, 01 अदद झूला, 01 अदद मोबाइल बिना बैट्री, 19 अदद नये मोबाइल मय बैट्री मय चार्जर व 01 अदद आला नकब बरामद हुआ तथा अभियुक्त बब्लू उर्फ आशिफ के घर से 15 नये मोबाइल, एक बोरी में 02 लैपटाप,02 अदद मानीटर, तथा 05 की बोर्ड बरामद हुआ।वही उक्त सराहनीय कार्य करने वाली टीम को उत्साहवर्धन हेतु प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा 10,000 रूपये का नकद पुरस्कार घोषित किया गया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *