अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना/तिलोई संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज सोमवार को उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय थाना मोहनगंज मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 43/2020 धारा 307, 506 भादवि व 27/30 आर्म्स एक्ट में में वांछित अभियुक्त मो0 अनीस पुत्र मो0 शमीम नि0 ढ़ोढनपुर थाना मोहनगंज जनपद अमेठी को 01 अदद दो नाली(DBBL) 12 बोर के साथ गंगागढ़ तिराहे के पास से समय 12:40 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । तलाशी से 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
मो0 अनीस पुत्र मो0 शमीम नि0 ढ़ोढनपुर थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
बरामदगी–
- 01 अदद दो नाली(DBBL) 12 बोर
- 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर
गिरफ्तार करने वाली टीम–
- उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय थाना मोहनगंज जनपद अमेठी
- का0 श्यामजी थाना मोहनगंज जनपद अमेठी
- रि0का0 मो0 शमीम थाना मोहनगंज जनपद अमेठी
Leave a Reply