थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 01 नफर शातिर चोर गिरफ्तार

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 बी0एल0 रावत थाना मोहनगंज मय हमराह द्वारा 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त राजू पुत्र सैय्यद नि0 ग्राम उड़वा थाना जायस जनपद अमेठी को घूराडीह के पास से समय 12:43 बजे दिन में गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 11.12.2019 को वादी श्री छेदीलाल पुत्र शिवराज नि0 पूरे रानी मजरे बारकोट थाना मोहनगंज जनपद अमेठी द्वारा थाना मोहनगंज में लिखित सूचना दी गई कि उसकी टीवीएस मोटरसाइकिल यूपी 33 ए 9858 उसके घर के सामने से चोरी कर ली गई है । जिस सम्बन्ध थाना मोहनगंज पर मु0अ0स0 432/19 धारा 379 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तारी का स्थानः- घूराडीह के पास दिनाँक 12.12.2019 समय 12:43 बजे दिन

गिरफ्तार अभियुक्तः-
• राजू पुत्र सैय्यद नि0 ग्राम उड़वा थाना जायस जनपद अमेठी ।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
• मु0अ0सं0 432/19 धारा 379/411 थाना मोहनगंज जनपद अमेठी

बरामदगी-
• 01 अदद मोटरसाइकिल टीवीएस यूपी 33 ए 9858 ।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 बी0एल0 रावत थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
2. का0 श्रीकान्त विश्वकर्मा थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *