थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा 24 मार्च को हुई लूट का खुलासा, 03 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तमंचे व 37200 रु0 नगद बरामद।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।। थाना क्षेत्र मुंशीगंज के सैनीपुर में अजय सोनी पुत्र नागेश्वर प्रसाद नि0 वारीपुर ताला थाना अमेठी के साथ लूट की घटना हुई थी । जिस संबंध में थाना मुंशीगंज पर मु0अ0स0 31/19 धारा 394 भादवि पंजीकृत की गई थी । उक्त घटना के शीघ्र खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम व क्षेत्राधिकारी गौरीगंज रामरतन द्वारा प्रभारी निरीक्षक मुंशीगंज को कड़े निर्देश निर्गत किये गये थे।

जिस क्रम में मंगलवार को उ0नि0 उमेश कुमार मिश्र थाना मुंशीगंज मय हमराह तलाश वांछित व चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति शाहगढ़ मोड़ भुसियावां के पास मौजूद थे । मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 24 मार्च को अजय सोनी पुत्र नागेश्वर प्रसाद के साथ हुई लूट से संबंधित अभियुक्त पल्सर मोटरसाईकिल के साथ गरथोलिया रोड पर बानथान मोड़ के पास खड़े हैं।

इस सूचना पर मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुँच कर घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए समय करीब 08:05 बजे रात्रि 03 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया गया । पूछने पर एक ने अपना नाम मंदीप तिवारी बताया । तलाशी से 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व लूट का 14900 रू0 नगद बरामद हुआ । दूसरे ने अपना नाम शुभम पाण्डेय बताया जिसकी तलाशी से 01 अदद तमंचा .303 बोर व लूट का 12600 रू0 नगद बरामद हुआ । तीसरे अपना नाम शुभम यादव बताया जिसकी तलाशी से 01 अदद एटीएम कार्ड, 06 अदद पायल व लूट का 9700 रू0 नगद व अन्य सामान बरामद हुआ । कड़ाई से पूछने पर उक्त अभियुक्तों ने 24.मार्च को अजय सोनी पुत्र नागेश्वर प्रसाद के साथ सैनीपुर के पास लूट की घटना करना स्वीकार किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *