थाना बाजारशुक्ल पुलिस द्वारा 18 फरवरी को हुई हत्या घटना का खुलासा!

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

01 नफ़र अभियुक्त गिरफ्तार व 01 अदद चाकू, 01 अदद

गमछा(आला क़त्ल) बरामद

अमेठी।।वादी श्री राजू पुत्र देवबक्श यादव नि0 पूरे भवन मजरे बूबूपुर थाना बाजारशुक्ल जनपद अमेठी द्वारा थाना बाजारशुक्ल में 18 फरवरी को दी गई तहरीर पर अपने मौसेरे दादा रामखेलवान पुत्र रामकुमार उम्र लगभग 45 वर्ष की हत्या के सम्बन्ध में मु०अ०स० 58/19 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था | जिसके शीघ्र खुलासे हेतु क्षेत्राधिकारी तिलोई/मुसाफिरखाना राजकुमार सिंह द्वारा थानाध्यक्ष बाजारशुक्ल को कड़े निर्देश निर्गत किये गये थे | जिस क्रम में आज राजकेशर सिंह थानाध्यक्ष बाजारशुक्ल मय हमराह तलाश वांछित अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद थे।

मुखबिर की सूचना पर प्रकाश में आये अभियुक्त राजू यादव उर्फ छोटू को सत्थिन चौराहे से समय करीब 4.30 रात्रि घेर कर आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया । पूछने पर उसने अपना ऩाम राजू यादव बताया | कड़ाई से पूछने पर बताया कि मृतक मेरे चचेरे भाई थे | हम दोनों के बीच 5 बीघे जमीन को बेचने व खरीदने को लेकर विवाद था | मृतक उक्त जमीन को दूसरे को बेचना चाहते थे | मेरे मना करने के बाद भी बेचने की बात कर रहे थे, जिस कारण मै अपने गांव के शिव बहादुर व सुरेश यादव के साथ मिलकर 18 फरवरी की रात्रि गमछे से मुंह दबाकर व चाकू से गला काटकर हत्या कर दिए थे | अभियुक्ता की निशानदेही पर ग्राम पूरे जबर खडंजा मोड़ के पास झड़ी से 01 अदद चाकू व 01 अदद गमछा आला क़त्ल बरामद हुआ |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *