रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 28.06.19 को संदीप कुमार राय थानाध्यक्ष फुरसतगंज मय हमराह क्षेत्र में मौजूद थे कि स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 विनोद यादव मय हमराह आ गए । मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तरौना के पास छोटी माइनर की पुलिया के किनारे दो चार पहिया व एक मोटरसाइकिल से कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध असलहों के साथ इकट्ठा हैं जो उन्नाव में कहीं डकैती की योजना बना रहे हैं।

इस सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी हिमाचल पुरवा के रास्ते से व थानाध्यक्ष फुरसतगंज मय हमराह नहर कोठी की तरफ से घेराबंदी करते हुए मौके पर पहुँच गए । मोटर साइकिल के पास खड़े व्यक्ति ने कहा कि करोड़ो रुपयों की लूट है हम लोगों की जिंदगी बन जाएगी । डकैती की योजना बनाए जाने का पूर्ण विश्वास होने पर दोनों टीमों द्वारा घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड़ने का प्रयास किया कि चार व्यक्ति बिना नम्बर की काली रंग की महिन्द्रा XUV में सवार होकर भाग गए । शेष चार लोगों को समय करीब 06.20 बजे शाम को पकड़ लिया गया । पकड़े गए डकैतों का नाम पूछने पर पहले ने अपना नाम विजय सिंह उर्फ मामा, जिसकी तलाशी से 01 अदद देशी पिस्टल व 02 अदद कारतूस 0.32 बोर बरामद हुआ दूसरे ने अपना नाम ज्ञानेश्वर उर्फ शिशु बताया जिसकी तलाशी से 01 अदद तमंचा 02 अदद कारतूस 315 बोर बरामद हुआ, तीसरे ने अपना नाम अश्वनी उर्फ आशू पाण्डेय बताया जिसकी तलाशी से 01 अदद तमंचा व 02 अदद कारतूस बरामद हुआ, चौथे ने अपना नाम इरशाद बताया । कड़ाई से पूछने पर जनपद उन्नाव में व्यवसायी से लूट करने की योजना बनाना स्वीकार किया । विजय सिंह उर्फ मामा ने बताया कि भागे हुए साथी राजेश तिवारी पुत्र स्व0 विष्णुमूरत नि0 असवा भरवारी थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी के पास लूट के लगभग 02 करोड़ रुपये मिलेंगे । अन्य भागे हुए तीन साथियों के नाम मो0 सलमान पुत्र अकबल, फुरकान अहमद पुत्र गकीमुल्ला नि0गण मूरतगंज थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी व एजाज पुत्र शब्बीर हसन कुरैशी नि0 धूमनगंज थाना खागा जनपद फतेहपुर बताया।

विजय सिंह उर्फ मामा ने बताया कि मैं दरोगा व आशू पाण्डेय सिपाही बनकर लूट करते हैं । पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही व बरामदगी का विवरण निम्न हैः-
गिरफ्तार अभि0 का नाम व पताः-
1. विजय सिंह उर्फ मामा पुत्र अशोक सिंह नि0 खरगपुर थाना कोतवाली अकबरपुर जनपद अम्बेडकर नगर ।
2. ज्ञानेश्वर उर्फ शिशु पुत्र पारसनाथ सिंह नि0 महमूदपुर थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर ।
3. अश्वनी उर्फ आशू पाण्डेय पुत्र स्व0 मनोज पाण्डेय नि0 ग्राम कादीपुर थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी ।
4. इरसाद पुत्र मो0 इशहाक नि0 रामपुर हनुमानगंज थाना देहात कोतवाली जनपद सुल्तानपुर ।
बरामदगीः- 01 अदद देशी पिस्टल व 02 अदद कारतूस 0.32 बोर, 02 अदद तमंचा 04 अदद कारतूस 315 बोर, 02 अदद पुलिस की वर्दी, 02 अदद सीटी डोरी,02 अदद बेल्ट, 02 अदद उ0प्र0पु0 का बैच, 02 अदद दो स्टार पीतल, 01 नेम प्लेट जिस पर पं0 अभिषेक शर्मा लिखा है , 05 अदद मोबाइल ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः-
1. मु0अ0स0 75/19 धारा 399,402,419,420,467,468,471 भादवि थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी ।
2. मु0अ0स0 76/19 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी ।
3. मु0अ0स0 77/19 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी ।
4. मु0अ0स0 78/19 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी ।
इंडिगो कार यूपी 44 क्यू 4357, होण्डा साइन मोटरसाइकिल यूपी 50 सीटी 1338 (207 एमवी एक्ट में सीज) ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. संदीप कुमार राय थानाध्यक्ष फुरसतगंज जनपद अमेठी ।
2. उ0नि0 विनोद यादव प्रभारी स्वाट जनपद अमेठी ।
3. उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव फुरसतगंज जनपद अमेठी ।
4. हे0का0 रमेश सिंह फुरसतगंज जनपद अमेठी ।
5. का0 संदीप कुमार यादव फुरसतगंज जनपद अमेठी ।
6. का0 सुनील यादव फुरसतगंज जनपद अमेठी
7. का0 मयंक द्विवेदी फुरसतगंज जनपद अमेठी ।
8. का0 अखिलेश सिंह स्वाट जनपद अमेठी ।
9. का0 अरुण पाण्डेय स्वाट जनपद अमेठी ।
10. का0 अमित मिश्रा स्वाट जनपद अमेठी ।
Leave a Reply