थाना फुरसतगंज पुलिस द्वारा मेले में गुमशुदा बालक को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा गुमशुदा बच्चे के तत्काल बरामदगी के आदेश पर आज को थाना फुरसतगंज कस्बे के अन्तर्गत लगने वाले मेला के दौरान एक बालक मानव पुत्र राम मनोरथ नि0 फरीदपुर थाना जायस उम्र 04 वर्ष जो अपने परिवार से बिछड़ कर मेले में गुम हो गया था । उसके परिवारीजन मेले में काफी तलाश किए।

मेला ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को सूचित किए, जिस पर प्रभारी निरीक्षक थाना फुरसतगंज व उनकी टीम द्वारा मेले में गुमशुदा बच्चे की तलाश काफी घूम फिर कर किए । गुमशुदा बालाक मानव को प्रभारी निरीक्षक थाना फुरसतगंज व उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए करीब 01.30 बजे दिन में तलाश कर उसके नाना को सुपुर्द किया गया । बच्चे के परिवारीजन पुलिस को धन्यवाद दिए ।
गुमशुदा का नाम व पताः-
मानव पुत्र राम मनोरथ उम्र 04 वर्ष नि0 फरीदपुर थाना जायस जनपद अमेठी ।
तलाश करने वाली टीमः-
1. राजीव सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी ।
2.का0 पंकज यादव थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी ।
3.का0 अश्वनी यादव थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी ।
4.का0 रमेश सिंह थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी ।
5.म0का0 सरोज यादव थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *