रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूष कान्त राय के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के क्रम में दिनांक 09.12.2019 को थानाध्यक्ष पीपरपुर रविन्द्र कुमार सिंह व स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 विनोद कुमार यादव मय हमराह द्वारा नहर पुल परसोईया के पास से समय 17:00 बजे मय चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त महबूब उर्फ खोज्जे, इरशाद उर्फ कुल्हड़ व मुर्तजा को गिरफ्तार किया गया । थाना पीपरपुर में मु0अ0स0 393/19 धारा 41/411 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ का संक्षिप्त विवरणः–
पूछताछ में अभियुक्तगण महबूब उर्फ खोज्जे, इरशाद उर्फ कुल्हड़ व मुर्तजा ने उपरोक्त मोटरसाइकिल अमेठी रेलवे स्टेशन से चोरी करना बताये । थाना अमेठी से ज्ञात करने पर मु0अ0स0 192/19 धारा 379 भादवि थाना अमेठी पंजीकृत है तथा अभियुक्त महबूब उर्फ खोज्जे मु0अ0स0 82/18 धारा 379, 392, 395, 365, 342,120बी भादवि थाना सांपला जनपद रोहतक हरियाणा राज्य के मुकदमें में रुपए 50 हजार का ईनामिया है।
गिरफ्तारी का स्थान नहर पुल परसोईया * दिनांक* 09.12.2019 व समय 17.10 बजे
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता –
1. महबूब पुत्र खोज्जे पुत्र मासूम अली उर्फ बेचू नि0 बड़ा घराना थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़ ।
2. इरशाद उर्फ कुल्हड़ पुत्र समसुद्दीन नि0 ग्राम व थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़ ।
3. मो0 मुर्तजा पुत्र मो0 सगीर अहमद खां नि0 गयड़ी थाना उतरौला जनपद बलरामपुर, हाल पता ग्रीन पार्क प्लाट नं0-10 सेक्टर -08, थाना कलमबोली नवी मुम्बई महाराष्ट्रा ।
बरामदगी का विवरण–
• 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही–
• मु0अ0सं0 393/19 धारा 41/411 भादवि थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
आपराधिक इतिहासः– (महबूब पुत्र खोज्जे)
• मु0अ0सं0 82/18 धारा 379,392,395,365,342,120बी भादवि थाना सांपला जनपद रोहतक हरियाणा राज्य ।
(हरियाणा राज्य के इसी मुकदमें में रुपए 50 हजार का ईनामिया)
• मु0अ0स0 192/19 धारा 379 भादवि थाना अमेठी जनपद अमेठी बनाम अभियुक्त महबूब उर्फ खोज्जे, इरशाद उर्फ कुल्हड़ व मुर्तजा ।
गिरफ्तार करने वाली टीम–
- रविन्द्र सिंह थानाध्यक्ष पीपरपुर जनपद अमेठी ।
- उ0नि0 विनोद यादव प्रभारी स्वाट टीम जनपद अमेठी ।
- का0 इमाम हुसैन स्वाट टीम जनपद अमेठी ।
- का0 धीरेन्द्र कुमार स्वाट टीम जनपद अमेठी ।
- का0 अमरीश गोस्वामी स्वाट टीम जनपद अमेठी ।
- का0 अनिल सिंह थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
- का0 मतलूब अहमद थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
Leave a Reply