थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा 42 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

[object Promise]

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूष कान्त राय के कुशल नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 02.09.2019 को प्रभारी पीपरपुर श्यामसुन्दर के दिशा निर्देश मे उ0नि0 उपेन्द्र प्रताप सिह मय हमराह देखभाल क्षेत्र चेकिग सदिग्ध व्याक्ति/वाहन मोहनपुर से रायपुर की तरफ जा रहे थे कि रेलवे स्टेशन रामगंज के सामने सड़क पुलिया पर एक व्यक्ति बैठा हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस की गाडी देखकर रेलवे स्टेशन की तरफ भागने का प्रयास किया जिसे घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए समय करीब 10.30 बजे रात्रि में पकड़ लिया गया । पूछने पर अपना नाम रवि मँगता बताया, तलाशी से 42 ग्राम डायजापाम पाउडर बरामद हुआ । अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *