थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा 01 अदद तमंचा, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री पीयूषकान्त राय के कुशल नेतृत्व में अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19.10.2019 उ0नि0 विजय कुमार सिंह थाना पीपरपुर मय हमराह रामगंज नहर पुल के पास मौजूद थे । एक ब्यक्ति प्रतापगढ की तरफ से आ रही ट्रक से उतर कर पैदल नहर पटरी डामर रोड से विजरा के तरफ जाने लगा तथा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेर कर समय करीब 5.45 बजे प्रातः पकड़ लिया गया । पूछने पर अपना नाम अबू सहमा उर्फ पप्पू बताया जिसकी तलाशी से 01 अदद तमंचा, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही व बरामदगी का विवरण निम्न है-
गिरफ्तारी दिनांक, स्थल व समय –
दिनांक 19.10.2019 स्थानः- ग्राम रायपुर रामगंज नहरपटरी, समय 05:45 बजे प्रातः ।
बरामदगी का विवरण –
• 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
• अबू सहमा उर्फ पप्पू पुत्र मोहम्मद सिराज नि0 देहली मुबारकपुर थाना धम्मौर जनपद सुलतानपुर ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः-
• मु0अ0सं0 343/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 विजय बहादुर सिंह थाना पीपरपुर जनपद जनपद अमेठी ।
2. हे0का0 शिवानन्दराय थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *