थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा 10 हजार का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार। 

थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा 10 हजार का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार। 

रिपोर्ट:सैय्यदमकसूदुल हसन

अमेठी।।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन एंव अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम व क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूष कान्त राय के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक श्यामसुन्दर मय हमराह देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति रामगंज से दुर्गापुर की तरफ आ रहे थे कि एक व्यक्ति जो दुर्गापुर चौराहे के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा था जो कि पुलिस वालो को देखकर छिपना चाहा तो उसे घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए समय करीब 05:50 बजे प्रातः पकड़ लिया गया | पूछने पर अपना नाम राजाराम उर्फ मुनीम बताया।
जो थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 138/87 धारा 147/148/149/307/412 IPC व 3 रेलवे सुरक्षा अधिनियम पंजीकृत है जिसमें दिनांक 22/01/2003 से उपरोक्त अपराधी मफरूर चल रहा है, तथा उक्त अपराधी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा 10,000/- का इनाम भी घोषित किया गया था | पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्न है |
*गिरफ्तार अभि0 का नाम व पता *-
राजाराम उर्फ मुनीम पुत्र रामदेव सिंह थाना पीपरपुर जनपद अमेठी |
*आपराधिक इतिहास:-*
138/1987 धारा 147/148/149/307/412 IPC व 3 रेलवे सुरक्षा अधिनियम थाना पीपरपुर जनपद अमेठी |
*गिरफ्तारी करने वाली टीम *-:
1. प्रभारी निरीक्षक श्यामसुन्दर थाना पीपरपुर जनपद अमेठी |
2. उ0नि0 विजय कुमार सिंह थाना पीपरपुर जनपद अमेठी |
3. हे0का0 राममूर्ति प्रजापति थाना पीपरपुर जनपद अमेठी |
4. का0 प्रदीपजी वारी थाना पीपरपुर जनपद अमेठी |
5. का0 ओम प्रकाश मौर्य थाना पीपरपुर जनपद अमेठी |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *