थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम व क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूष कान्त राय के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान क्रम में प्रभारी निरीक्षक पीपरपुर श्यामसुन्दर द्वारा उ0नि0 विजय कुमार सिंह मय हमराह को आवश्यक दिशा निर्देश देकर रवाना किया गया । उ0नि0 विजय कुमार सिंह मय हमराह तलाश वांछित/ वारण्टी देखभाल क्षेत्र मे मौजूद थे । मुखबिर से सूचना मिली कि मु0अ0सं0181/19 धारा 386/506/507 भा0द0वि0 से संबन्धित वांछित अभियुक्त विपुल सिंह पीपरपुर बाजार मे अंग्रेजी शराब के ठेके के सामने खड़ा होकर किसी से बात कर रहा है । इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराह के शराब के ठेके के सामने खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को समय 08:15 सुबह बजे पकड़ लिया गया । पूछने पर अपना नाम विपुल सिंह बताया।

थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्न है-
गिरफ्तार किये गय़े अभियुक्त का नाम पता
विपुल सिंह पुत्र कामता प्रसाद सिंह निवासी ग्राम पीपरपुर थाना पीपरपुर जनपद अमेठी
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 181/19 धारा 386/506/507 भा0द0वि0 थाना पीपरपुर जनपद अमेठी (में वांछित)
2.मु0अ0सं0 849/14 धारा 307भा0द0वि0 व 7 सीएलए एक्ट
गिरफ्तारी करने वाली टीम -:
1. उ0नि0 विजय कुमार सिंह थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
2. हे0का0 राममूर्ति प्रजापति थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *