फिरोजाबाद – थाना दक्षिण में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस जो कि माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को लगता है का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मौजूद नगर मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह, एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने आने वाले फरियादियों, व्यापारियों व आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। कुछेक का मौके पर निस्तारण कराया और अन्य को निपटाने के लिये अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस दौरान सीओ सिटी संजय वर्मा, थाना प्रभारी दक्षिण महेंद्र कुमार गौतम संग थाना स्टाफ भी मौजूद रहा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वीएस गुप्ता ने भी आकर नगर मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह, एसएसपी सचिन्द्र पटेल संग व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर बात की। इसके अलावा बीते दिन एक युवती संग छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी न पकड़े जाने पर इस युवती ने भी नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष अपनी शिकायत रखीं।
Leave a Reply