थाना दक्षिण पुलिस ने लूट करने वाले 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कब्जे से लूट का माल व अवैध असलाह बरामद

[object Promise]

रिपोर्ट रिहान अली

पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा लूट के मुकदमों के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में थाना दक्षिण पुलिस द्वारा थाना हाजा पर दिनांक 02.12.2018 को पजीकृत मु0अ0सं0 835/2018 धारा 392 भादवि  में मुखविर व वादी की सूचना पर माल गोदाम रोड से दिनांक 02.12.2018  की रात्रि को लूटे गये माल सहित 04 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से उक्त अपराध में लूटा गया माल एक हरकुलिश साईकिल व 1500 रूपये नगद व अवैध असलाह  बरामद किया गया है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1-रहीश उर्फ कबाड़िया पुत्र मौ0 निजाम निवासी गली न0 10 संजय गाँधी स्कूल के पास रसूलपुर की टंकी के पास पुराना रसूलपुर फिरोजाबाद ।
2-सोहिल उर्फ बुन्दा पुत्र मौ0 हनीफ निवासी उपरोक्त ।
3- इमरान पुत्र इकराम निवासी कासिम भाई की टाल के पास गली न0 02 दुर्गेश नगर रसूलपुर फिरोजाबाद ।
4-अल्ताफ पुत्र रियाजुद्दीन निवासी ताड़ो वाली बगिया थाना रामगढ फिरोजाबाद ।

बरामदगीः-
1.एक मोटरसाइकल मो0सा0 सुपर स्पलैण्डर रंग काला लाल धारीदार सं0 UP 83 AJ 5298
2.एक मो0 सा0 पल्सर रंग काला UP83 S 7444 (चोरी की)
3.एक तमन्चा 12 बोर मय दो जिन्दा कारतूस
4.दो छूरी
5.साईकिल हरकुलिश व 1500 रूपये नगद ( लूट के )

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 ओमपाल सिंह थाना दक्षिण फिरोजाबाद ।
2.उ0नि0 पुष्पेन्द्र कुमार थाना दक्षिण फिरोजाबाद ।
3.उ0नि0 विकल कुमार ढाका थाना दक्षिण फिरोजाबाद ।
4.आरक्षी चतुर्भुज बघेल थाना दक्षिण फि0बाद ।
5.QRT कर्मचारीगण ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *