थाना दक्षिण क्षेत्र बस स्टैंड शौचालय से बुर्के में तीन युवकों को डायल 100 पुलिस ने पकड़ा

[object Promise]

फिरोजाबाद – थाना दक्षिण क्षेत्र बस स्टैंड शौचालय से बुर्के में तीन युवकों को डायल 100 संख्या 0651 ने पकड़ लिये। जिससे आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया। बताया गया कि तीनों के पास से एक चाकू, दो रस्सी के रोल, एक काजल की स्टिक, तीन बुर्का, सर्जीकल टेप, दो डमी पिस्टल आदि बरामद हुई है l

जिन्हें थाना दक्षिण ले जाया गया। तीनों ने पूछताछ पर अपने नाम प्रतीक जैन पुत्र हितेंद्र जैन, रवी जैन पुत्र शांतिलाल जैन, राहुल उर्फ लालू पुत्र अशोक बताये गये। तीनों किस कारण बुर्का पहन कर आये इसको लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। डायल 100 पुलिस ने बताया कि इनकी चाल बुर्के में होने पर कुछ संदिग्ध मर्दो जैसी लग रही थी इसी कारण जब चेक करना चाहा तो पता चला तीनों युवक हैं l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *