रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री रामरतन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में परशुराम ओझा प्रभारी निरीक्षक थाना जामो मय हमराह के तलाश वांछित व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन क्षेत्र में मौजूद थे । मुखबिर की सूचना पर पहलवान बाबा मन्दिर लोनार घाट के पास से 04 संदिग्ध व्यक्तियों को समय करीब 3:10 बजे दिन में पकड़ लिया गया । पूछने पर एक ने अपना नाम शिवम सिंह, दूसरे ने सत्यम सिंह, तीसरे ने दीपक सिंह व चौथे व्यक्ति ने रघुवीर सिंह उर्फ भोले बताया । शिवम सिंह की तलाशी से 7000 रुपये नगद 01 अदद तमन्चा,01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, सत्यम सिंह की तलाशी से कुल 5500 रुपये, दीपक सिंह की तलाशी से 2100 रुपए, रघुवीर सिंह उर्फ भोले की तलाशी से 2200 रुपए बरामद हुआ । कड़ाई से पूछताछ करने पर दीपक सिंह व सत्यम सिंह ने दिनांक 27.08.2019 जामो में टीवीएस मोटरसाइकिल व तमंचे के बल पर रितेश सिंह से 50 हजार की लूट करना स्वीकार किया।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही व बरामदगी का विवरण निम्न है-
गिरफ्तार अभि0 का नाम व पता:-
1. शिवम सिंह पुत्र शिव बहादुर सिंह नि0ग्रा0 कचनाव थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।
2. सत्यम सिंह पुत्र स्व0रामराज सिंह नि0 ग्रा0 दिछौली थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी
3. दीपक सिंह पुत्र शोभनाथ सिंह नि0 ग्रा0 दिछौली थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।
4. रघुवीर सिंह उर्फ भोले सिंह नि0 ग्रा0 नसीराबाद थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।
गिरफ्तारी का स्थान व समयः- पहलवान बाबा मन्दिर लोनार घाट, दिनांक 05.10.2019 समय– 03:10 बजे दिन
बरामदगी का विवरणः-
1. लूट के कुल 16800 रुपये नगद ।
2. 01 अदद तमन्चा, 01 अदद जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर ।
3. टीवीएस मोटरसाइकिल यूपी 36 डी 2172
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः-
1. मु0अ0सं0 285/19 धारा 392/411/120B/504/506 भादवि थाना जामो जनपद अमेठी ।
2. मु0अ0सं0 311/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जामो जनपद अमेठी । ।
गिरफ्तार करने वाली टीम:-
1. परशुराम ओझा प्रभारी निरीक्षक थाना जामो जनपद अमेठी ।
2. उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह थाना जामो जनपद अमेठी ।
3. उ0नि0 रामकुमार कटियार थाना जामो जनपद अमेठी ।
4. उ0नि0 ब्रह्मानन्द यादव थाना जामो जनपद अमेठी ।
5. का0 दीपचन्द्र यादव थाना जामो जनपद अमेठी ।
6. का0 आकाश द्विवेदी थाना जामो जनपद अमेठी ।
7. का0 कमल सिंह यादव थाना जामो जनपद अमेठी ।
8. का0 अर्धेन्दु कुमार चौहान थाना जामो जनपद अमेठी ।
9. का0 पंकज दूबे थाना जामो जनपद अमेठी ।
10. का0 अनिल पाल थाना जामो जनपद अमेठी ।
Leave a Reply