रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गौरीगंज रामरतन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज उ0नि0 साहबलाल थाना जामो मय हमराह चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व तलाश वांछित कस्बा जामो में मौजूद थे । मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 329/19 धारा 147/148/149/307/323/506 भादवि में वांछित अभियुक्त 1. अंकित सिंह उर्फ संग्राम सिंह पुत्र शिव बरदान सिंह, 2. राहुल सिंह पुत्र इन्द्रजीत सिंह व 3. रूद्र प्रताप सिंह पुत्र जंग बहादुर सिंह नि0गण ग्राम मूंघी थाना जामो जनपद अमेठी को धर्मगतपुर चौराहे के पास से समय 07.35 बजे सुबह गिरफ्तार कर लिया गया तथा विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
1. अंकित सिंह उर्फ संग्राम सिंह पुत्र शिववरदान सिंह नि0गण ग्रा0 मूंघी थाना जामो जनपद अमेठी ।
2. राहुल सिंह पुत्र इन्द्रजीत सिंह नि0गण ग्रा0 मूंघी थाना जामो जनपद अमेठी ।
3. रूद्रप्रताप सिंह पुत्र जंगबहादुर सिंह नि0गण ग्रा0 मूंघी थाना जामो जनपद अमेठी ।
गिरफ्तार करने वाली टीम:-
1. उ0नि0 साहबलाल थाना जामो जनपद अमेठी ।
2. उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह थाना जामो जनपद अमेठी ।
3. कां0 सुमेश मौर्या थाना जामों जनपद अमेठी ।
4. का0 कमल सिंह यादव थाना जामो जनपद अमेठी ।
Leave a Reply