रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।। वादी नरेन्द्र बहादुर सिंह पुत्र शिवभवन सिंह नि0 अमर बोझा मजरे बरौलिया थाना जामो जनपद अमेठी द्वारा थाना जामो में दिनांक 26.05.2019 को दी गई तहरीर पर अपने भाई सुरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या के सम्बन्ध में मु०अ०स० 197/19 धारा 302,120बी भादवि बनाम वसीम व अन्य 05 नफर अभियुक्त पंजीकृत किया गया था | जिसमें शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा राजीव सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जामो को कड़े निर्देश निर्गत किये गये थे | जिस क्रम में दिनांक 31.05.2019 को राजीव सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जामो मय हमराह तलाश वांछित अभियुक्त सालाहपुर तिराहे पर मौजूद थे । मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त का वांछित अभियुक्त वसीम मोटरसाइकिल से जगदीशपुर की तरफ से आ रहा है।

कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल तेजी आती दिखाई पड़ी जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो नहीं रुका । पीछा करने पर आर.एस. पब्लिक स्कूल मोड़ के पास टीले से टकराकर मोटरसाईकिल सहित गिर गया । पुलिस को आते देख जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर करने लगा । जिसे घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए समय लगभग 01.35 बजे रात्रि में पकड़ लिया गया । पूछने पर अपना नाम वसीम बताया । तलाशी से 01 अदद तमंचा, 02 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ | कड़ाई से पूछने पर अपने साथियों नसीम, अतुल सिंह उर्फ गोलू, रामचन्द्र बीडीसी व धर्मराज गुप्ता के साथ सुरेन्द्र सिंह की हत्या करना स्वीकार किया । पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही व बरामदगी का विवरण निम्न है-
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
वसीम पुत्र मनसफ अली नि0 ग्राम बरौलिया थाना जामो जनपद अमेठी ।
बरामदगीः-
01 अदद तमंचा, 02 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस (आला क़त्ल) |
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाहीः-
1. मु०अ०स० 197/19 धारा 302,120बी,34 भादवि व 07 सीएलए एक्ट थाना जामो जनपद अमेठी |
2. मु0अ0स0 204/19 धारा 307 भादवि थाना जामो जनपद अमेठी ।
3. मु0अ0स0 205/19 धारा 03/25 भादवि थाना जामो जनपद अमेठी ।
4. पल्सर मोटरसाईकिल यूपी 44 यू 2302 (207 एमवी एक्ट में सीज) ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह थाना जामो जनपद अमेठी ।
2. का0 दीपचन्द य़ादव थाना जामो जनपद अमेठी ।
3. का0 सोमेश मौर्या थाना जामो जनपद अमेठी ।
4. का0 राघवेन्द्र सिंह थाना जामो जनपद अमेठी ।
Leave a Reply