रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अर्पित कपूर कुशल के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह थाना जामो के निकट नेतृत्व में उ0नि0 रामकुमार कटियार मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम भवानीगढ़ में पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 03 व्यक्तियों को 52 अदद ताश के पत्तों, फड़ से रू0 540/ नगद तथा तलाशी से रू0 1700/ नगद के साथ गिरफ्तार कर थाना जामो द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता–
- विजय बहादुर पुत्र तेज प्रताप सिंह नि0 भवानीगढ़ थाना जामो जनपद अमेठी ।
- तौफीक पुत्र अब्दुल जहूर नि0 पूरे तिवारी मजरे मवई थाना जामो जनपद अमेठी ।
- मुकेश सिंह पुत्र रामभवन सिंह 0 पूरे जालिम सिंह मजरे उमराडीह थाना जामो जनपद अमेठी ।
बरामदगी– - 52 अदद ताश के पत्ते
- फड़ से रू0 540/ नगद
- तलाशी से रू0 1700/ नगद
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही–
मु0अ0सं0 94/20 धारा 13 जुआ अधिनियम थाना जामो जनपद अमेठी ।
गिरफ्तार करने वाली टीम – - उ0नि0 रामकुमार कटियार थाना जामो जनपद अमेठी
- का0 उदित यादव थाना जामो जनपद अमेठी
- का0 अविनाश कुमार यादव थाना जामो जनपद अमेठी
Leave a Reply