थाना जामो पुलिस द्वारा अवैध पटाखा सामग्री के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री रामरतन के कुशल नेतृत्व में अवैध विस्फोटक पदार्थों के निर्माण व विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 21.10.2019 को उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरौलिया में दबिश देकर मो0 जाहिद के घर से 250 ग्राम एल्युमिनियम का कतरन, एक किलो सफेद पाउडर(बरेठा), आधा किलो लकडी का कोयला, 50 अदद कागज की नलकी व एक किलो काले रंग का बारुद बरामद कर अभियुक्त मो0 जाहिद को उसके घर से समय 05:00 बजे शाम को गिरफ्तार कर लिया गया । विधिक कार्यवाही की गई ।

बरामदगी का विवरणः-
1. 250 ग्रा0 एल्युमिनियम का कतरन
2. 01 कि0ग्रा0 सफेद पाउडर(बरेठा)
3. 1/2 कि0ग्रा0 लकडी का कोयला
4. 50 अदद कागज की नलकी
5. 01 कि0ग्रा0 काले रंग का बारुद

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह
2. का0 दीपचन्द यादव

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *