थाना गौरीगंज द्वारा गुमशुदा की बरामदगी

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा थाना गौरीगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 387/19 धारा 363 भादवि में गुमशुदा मो0 शाहिद पुत्र शाकिर उम्र 12 वर्ष नि0 एठा गौरीगंज की बरामदगी हेतु तत्परता से बरामदगी की कार्यवाही करने के लिए थाना गौरीगंज को टीम बनाकर गुमशुदा की बरामदगी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम व क्षेत्राधिकारी गौरीगंज रामरतन के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 19.09.2019 को उ0नि0 संतोष कुमार मय हमराही द्वारा बरामद कर विधिक कार्यवाही की गयी।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 15.09.2019 को वादी श्री शाकिर पुत्र जुम्मन खां नि0 ऐंठा गौरीगंज ने थाना गौरीगंज पर लिखित तहरीर दिया कि उसका पुत्र शाहिद उम्र 12 वर्ष को दिनांक 14.09.2019 को समय 01:30 बजे रायबरेली सुल्तानपुर की बस पर बैठा दिया था । जिसे अमहट के पास मदरसा स्कूल में जाना था । परन्तु मेरा बेटा नहीं पहुँचा, की तहरीर पर मु0अ0सं0 387/19 धारा 363 भादवि पंजीकृत हुआ ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
गुमशुदा की तलाश में पम्पलेट के माध्यम से, डीसीआरबी के माध्यम से तलाश गश्ती करायी गई तथा मुखबिर को मामूर करते हुए जरिये लाउडस्पीकर जनपद सुल्तानपुर व रायबरेली में जगह-जगह गुमशुदा के सम्बन्ध में तलाश किया गया । तत्पश्चात दिनांक 19.09.2019 को मुखबिर खास की सूचना पर रेलवे स्टेशन गौरीगंज से बरामद किया गया ।
गुमशुदा का नाम व पता
मो0 शाहिद पुत्र शाकिर उम्र 12 वर्ष नि0 ऐंठा थाना गौरीगंज ।

पंजीकृत अभियोग– मु0अ0सं0 387/19 धारा 363 भादवि थाना गौरीगंज ।

बरामदगी का स्थान – रेलवे स्टेशन गौरीगंज ।

बरामदगी का दिनांक- 19.09.2019 समय – 17:10

बरामदगी करने वाली टीम
1. उ0नि0 संतोष कुमार सिंह थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
2. का0 विजय शंकर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *