थाना अमेठी पुलिस द्वारा 75 ग्राम अवैध स्मैक ( कीमत लगभग रू0 1.5 लाख) के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अमेठी पियूष कान्त राय के कुशल नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज उ०नि० तरुण कुमार पटेल मय हमराह चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, तलाश वांछित क्षेत्र में मौजूद थे।

मुखबिर की सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रेलवे स्टेशन के पीछे वन विभाग नर्सरी के पास से समय करीब 07:00 बजे सुबह को आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया | पूछने पर अपना नाम मुसम्मी रामू बताया जिसकी तलाशी से एक पन्नी में 75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ | पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही व बरामदगी का विवरण निम्न है-
गिरफ्तार किये गए अभियुक्त का नाम व पता-
मुसम्मी रामू पुत्र राम अजोर नि0 आर्य समाज गली कटरा राजा हिम्मत सिंह कस्बा व थाना अमेठी जनपद अमेठी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *