थाना अमेठी पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री पीयूषकान्त राय के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों के धर पकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.10.2019 को प्रभारी निरीक्षक श्यामसुन्दर मय हमराह चेकिंग संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति व तलाश वांछित क्षेत्र में मौजूद थे | मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 398/19 धारा 302,307,332,333,353,504,34,427 भादवि व 07 सीएल एक्ट थाना अमेठी में वांछित अभियुक्त संजय सिंह को कालिकन मोड़ के पास से समय करीब 01:30 बजे दिन पकड़ लिया गया तथा अभियुक्त की निसानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल को बरामद कर विधिक कार्यवाही की गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *