रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूष कान्त राय के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज को उ0नि0 प्रदीप कुमार मिश्रा थाना अमेठी मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 486/18 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्ता केशव देवी उर्फ आरती पत्नी स्व0 लालता सिंह नि0 पूरे इमरती रणवीर नगर थाना व जनपद अमेठी हाल पता पूरे दयाराम तिवारी का पुरवा कोलवा थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली को रेलवे स्टेशन परिसर अमेठी से समय 11:00 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । तलाशी से चोरी के रुपए 50 हजार नगद बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी का स्थानः– रेलवे स्टेशन परिसर अमेठी दिनाँक 29.11.2019 समय 11:00 बजे दिन
गिरफ्तार अभियुक्ताः–
• केशव देवी उर्फ आरती पत्नी स्व0 लालता सिंह नि0 पूरे इमरती रणवीर नगर थाना व जनपद अमेठी हाल पता पूरे दयाराम तिवारी का पुरवा कोलवा थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली ।
बरामदगीः–
चोरी के रुपए 50 हजार नगद ।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही–
मु0अ0सं0 486/18 धारा 379,411 भादवि थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
गिरफ्तार करने वाली टीम–
1. उ0नि0 प्रदीप कुमार मिश्रा थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
2. का0 संदीप सरोज थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
3. म0का0 पूजा तिवारी थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
Leave a Reply